भारत में जल्द आ रही है Samsung Galaxy Watch 7 Pro

Written By: Sweety Kumari

Samsung Galaxy Watch 7 Pro की बैटरी को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये स्मार्टवॉच जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है।

भारत में

Galaxy Watch 7 Pro में 578mAh की बैटरी होने की उम्मीद है, जिसे कंपनी 600mAh के रूप में प्रचारित कर सकती है। ये किसी भी Wear OS स्मार्टवॉच की सबसे बड़ी बैटरी हो सकती है।

बैटरी

Galaxy Watch 7 सीरीज में लेटेस्ट Wear OS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलने की उम्मीद है। ये OS भी इसी साल लॉन्च हो सकता है।

Wear OS 5

Galaxy Watch 7 सीरीज में नए 3nm चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो Galaxy Watch 6 से 50% ज्यादा बैटरी लाइफ दे सकता है।

प्रोसेसर

स्टोरेज को भी बढ़ाकर 32GB किया जा सकता है। जो अच्छी कैपेसिटी रखता है। 

स्टोरेज

नई सीरीज में तीन मॉडल - Galaxy Watch 7 Classic, Galaxy Watch 7 Pro और एक “नया” वर्जन आने की अफवाह है। इनमें Wi-Fi only और Wi-Fi + eSIM वेरिएंट होंगे।

तीन मॉडल

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung इस साल एक किफायती Galaxy Watch भी ला सकता है, जिसे Galaxy Watch FE या Galaxy Watch 4 (2024) कहा जा सकता है। ये वही “नया” मॉडल हो सकता है।

अफोर्डेबल

Realme Narzo 70 Pro कम दाम में 5G धमाका, भारत में डिस्कोउन्ड