Nokia 225 4G 2024 नया डिजाइन और रंग

Written By: Sweety Kumari

लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, नोकिया 225 4जी 2024 दो रंगों - पिंक और ग्रीन में आ सकता है। इसके अलावा, फ्लैट डिजाइन और नुकीले किनारे इसे आधुनिक बनाते हैं।

रंग और डिजाइन

पीछे की तरफ एक कैमरा और एक फ्लैशलाइट मॉड्यूल हो सकता है। वहीं आगे की तरफ स्क्रीन, ईयरपीस ग्रिल और T9 कीबोर्ड दिया गया है।

रियर कैमरा

फोन में USB-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।

जैक

डिस्प्ले का आकार 2.4 इंच होने का अनुमान है। साथ ही इसमें 64MB रैम और 128MB स्टोरेज मिल सकती है।

डिस्प्ले और रैम

1450mAh की बैटरी फोन को चालू रख सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर सीरीज़ 30+ OS मिलने की उम्मीद है।

बैटरी

2020 के नोकिया 225 4G में भी यही ऑपरेटिंग सिस्टम था। साथ ही उसमें Unisoc प्रोसेसर, 1150mAh बैटरी, FM रेडियो और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट मिलता था।

मॉडल

नोकिया 225 4जी 2024 की कीमत €100 (लगभग ₹8,892) होने का अनुमान है। इसे इस महीने के अंत में यूरोप और अफ्रीका में लॉन्च किया जा सकता है।

कीमत और उपलब्धता

बजाज पल्सर N250 नया अवतार, दमदार प्रदर्शन