Hyundai Ioniq 5 को मिले नए रंग विकल्प, भारत में हुआ लांच 

Written By: Sweety Kumari

हुंडई ने अपनी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 को 2024 मॉडल वर्ष के लिए नए अपडेट दिए हैं। अब ग्राहकों को चुनने के लिए नया बाहरी रंग और दो आंतरिक रंग विकल्प मिलेंगे।

नया वर्शन

पहले उपलब्ध मिडनाइट ब्लैक पर्ल, ऑप्टिक व्हाइट और ग्रेविटी गोल्ड मैट के अलावा, अब Ioniq 5 टाइटन ग्रे रंग में भी उपलब्ध है।

बाहरी रंग

अब इंटीरियर में डार्क पेबल ग्रे के साथ नया ऑब्सीडियन ब्लैक रंग विकल्प भी मिलता है। यह उन ग्राहकों को पसंद आएगा जो गहरा इंटीरियर चाहते हैं।

आंतरिक रंग

नई रंगों के अलावा Ioniq 5 में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स 2023 मॉडल के समान ही हैं।

कोई बदलाव नहीं

Ioniq 5 रियर-व्हील ड्राइव में उपलब्ध है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 215 bhp पावर और 350 Nm टॉर्क जनरेट करती है। 72.6 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 631 किमी तक की रेंज (कंपनी दावा) प्रदान करता है।

परफॉर्मेंस

Ioniq 5 लेवल 2 एडीएएस सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंट्रल टचस्क्रीन, हवादार फ्रंट सीट्स, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स और वाइपर्स, कनेक्टेड कार फीचर्स आदि से लैस है।

फीचर्स

नए रंग विकल्पों के बावजूद Ioniq 5 की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 46.05 लाख रुपये है।

कीमत

Honda cars अप्रैल 2024 में भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहीं है