2024 Jawa Perak नए लुक और फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

Written By: Sweety Kumari

Jawa ने 2024 के लिए Perak को अपडेट किया है। इसमें नया मैट ब्लैक/मैट ग्रे कलर, नए फ्यूल टैंक बैज और एक नई सीट मिलती है।

Jawa Perak

फुटपेग्स को आगे की तरफ लाया गया है, जिससे राइडिंग पोजिशन ज्यादा आरामदायक हो गई है।

आरामदायक राइडिंग

2024 Jawa Perak में भी वही 334 सीसी का इंजन है जो 29.49 bhp की पावर और 30 Nm का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि यह बेस्ट-इन-क्लास एक्सिलिरेशन और ब्रेकिंग ऑफर करती है।

इंजन

बड़े ByBre डिस्क ब्रेक (फ्रंट 280mm, रियर 240mm) और डुअल-चैनल ABS मिलता है। स्लिप और असिस्ट क्लच और नया एडजस्टेबल मोनोशॉक भी है।

ब्रेकिंग

Jawa 42 Bobber को भी अपडेट किया गया है। इसमें अब डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और नए रंग विकल्प मिलते हैं।

Jawa 42 Bobber

2024 Jawa 42 Bobber की शुरुआती कीमत 2.09 लाख रुपये है। टॉप मॉडल Black Mirror की कीमत 2.29 लाख रुपये है।

कीमत

42 Bobber में LED लाइटिंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंटेशन, USB चार्जिंग, एडजस्टेबल सीट और कई लगेज ऑप्शन्स जैसे फीचर्स मिलते रहते हैं।

फीचर्स

Nubia Flip अब तक का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन